श्रीराम नवरात्र 2018

Rashtra Sevika Samiti    18-Mar-2018
|

राष्ट्र सेविका समितिकी सेविका बहनोंने महाराष्ट्र मे हालही में हुए "श्रीराम नवरात्र " पर्व के अवसर पर राष्ट्रपुरुष श्रीराम के चरित्र और रामायण के अन्य विशेष पहलूओ पर लोकशिक्षा के उद्देश से प्रवचन और कीर्तन किये।

लगभग 155 से अधिक स्थानोंपर आयोजित रामायण प्रवचन/कीर्तन मे करीब 200 सेविका बहनोंने विवेचन किया । सभी जगहों पर बडी संख्या में श्रोता गण उपस्थित रहता था।

जानकी माता पर तैयार की हुई नयी आरती के गायन का प्रारंभ प्रमुख संचालिका मा.शांतक्का इनके प्रमुख उपस्थिती में नागपूर में हुआ। बाद में सभी जगहों पर उसका गायन हुआ।