पुलवामा का बदला: भारतीय वायुसेना ने पाक में जैश का सबसे बड़ा ट्रेनिंग कैम्प तबाह किया

Rashtra Sevika Samiti    26-Feb-2019
|

प्रेस विज्ञप्ति





पुलवामा में सी. आर. पी. एफ के जवानों की शहादत के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की पराक्रमी कार्यवाही के लिए राष्ट्र सेविका समिति उनका अभिनंदन करती है साथ ही हम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भी अभिनंदन करते हैं जिन्होंने सेना को खुली छूट देने की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिचय दिया।

वायुसेना की कार्यवाहि ने पुलवामा के शहिदों को श्रद्धांजली ही नही दी अपितु देश के कोटि-कोटि आक्रोशित नागरिकों को भी यह विश्वास दिला दिया कि दुश्मन के खूनी खेल का उचित जवाब दिया जाएगा। निःसंदेह इससे प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व के प्रति देशवासियों का विश्वास एक बार फिर दृढ़ हुआ है। लोगों में यह विश्वास जगा है कि उनके रहते देश सुरक्षित है और दुश्मन को मनमानी नही करने दी जाऐगी।

भारत के दुश्मनों के खिलाफ प्रधानमं़त्री मोदी जी और भारतीय सेना के संघर्ष में राष्ट्र सेविका समिति कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। वायुसेना के रणबांकुरों को पुनः नमन, पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजली। हम एक बार फिर शहीदों के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाऐं व्यक्त करते हैं और उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि संकट की इस घड़ी में हम तन-मन-धन से उनके साथ हैं।



-भवदीय-

 

 

 

               शांता कुमारी                                                                                    सीता गायत्री

          (प्रमुख संचालिका)                                                                    ( अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका)