राष्ट्र सेविका समिति,गुजरात"स्वरांजलि"

Rashtra Sevika Samiti    16-Mar-2020
|

राष्ट्र सेविका समिति के द्वितीय प्रमुख संचालित वं.सरस्वतीताई आप्टे के 25वे स्मृति वर्ष एवं 12 जनवरी यानी ,स्वामी विवेकानंद और जिजामाता जयंती के इस1 त्रिवेणी संगम के अवसर पर आजरोज विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टेच्यु ऑफ यूनिट के प्रांगण में स्वरांजली कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था ।


 

जिसमे अतिथि विशेष के नाते -विभावरीबेन दवे(महिला और बाल विकास मंत्री,गुजरात) उपस्थित रहे और रा.से.स. के वं.प्रमुख संचालिका मा शान्ताआक्कजी का मार्गदर्शन सेविकाओं को मिला।


  

राष्ट्र सेविका समिति,गुजरात क्षेत्र द्वारा आयोजित इस पवित्र दिन को सेविकाओं ने भारत की एकता औऱ अखंडितता के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल को मानवंदना  देते हुए  एक अविस्मरणीय दृश्य का निर्माण हुआ।


 

इस कार्यक्रम में गुजरात के 130 स्थान से 1400 से 1500 सेविकाके सहभागी हुई।जिसमे विद्यार्थि और गृहिणी के उपरांत डॉक्टर,वकील,इंजीनियर,शिक्षिका,प्रोफेसर जैसे विविध व्यवसायिक क्षेत्र की महिलाएं भी बड़ी संख्यामे जुड़ी। आयु की दृष्टि से देखे तो 8 साल से 70 साल की सेविकाएं इस शौर्य प्रदर्शन का हिस्सा बनी। इस कार्यक्रम के बहाने गाँव की ऐसी कई महिलाओ का हुन्नर बहार आते दिखाई दिया जो कभी घर से बाहर नही निकली।


 

आज नारी उत्थान,स्त्री संरक्षण और महिला सन्मान को लेके विविध प्रयास हो रहे है तब इस कार्यक्रम से की महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।एक स्त्री गृहिणी हो या बिज़नेसवुमन पर वे समाज और देश के लिए आगे आकर नेतृत्व कर सकती है वह विश्वास दृढ़ होता हुआ देखने को मिला। कहा जाता है की 100 पुरुष को इकठ्ठा करना सरल है किन्तु 4 महिलाओं को एक साथ रखना नामुमकिन लेकिन इस महिला संगठन से एक साथ विविध ज्ञाति,समाज और सम्प्रदाय की महिलाए एकसाथ जुड़कर समाज को स्त्री संगठितता का उत्तम उदाहरण देती है।


  Live प्रसारण द्ववारा 1 लाख से अधिक लोगो ने इस कार्यक्रम को देखा और सराहना।