सभी सेविकाओं का यह एक सपना बने कार्यकर्ता बढे देश अपना

Rashtra Sevika Samiti    16-Jun-2023
|
 
सभी सेविकाओं का यह एक सपना बने कार्यकर्ता बढे देश अपना 2 ||धृ ||
न पूर्वाग्रही हो न हो आत्मभावी
हृदय मन खुला हो विवेकी स्वभावि विचारो मे स्थिरता वचन मे मधुरता परायो व अपनों की निंदा से बचना
||1||
उमंगी रहे हम उमंगी हो साथी
गति भी रहे आपसी मेल खाती अकेले न हो हम यही ध्यान हरदम कदम से कदम को मिलाकर ही चलना ||2||
हो चिंतन हमारा सदा दूरगामी
मगर कार्यशैली हो एक एक कदमी सभी काम भारी हो परिणामकारी सफलता मिलेगी यही भाव भरना
||3||
वाचन मनन और अनुभव कथन से
रखे अद्यतन ज्ञान बौद्धिक जतन से सदा स्वस्थ हो हम रहे व्यस्त भी हम समयदान क्षमता बढाते ही रहना ||4||