हम अपना देश बनायेंगे हम अपना देश सजायेंगे

Rashtra Sevika Samiti    08-Jun-2023
|

 
हम अपना देश बनायेंगे
हम अपना देश सजायेंगे
अपनी कृती से अपनी मती से
भारत का मान बढायेंगे ||धृ ||
हिमगिरी से सागर तक फैला
सुरज की लाली से उजाला
हरी भरी चुनरी से लिपटा
रक्षक हम इसे बचायेंगे ||1||
स्वर्ग भूमि कश्मीर हमारा
रिपुदल ने है इसे पछाडा
भूमि हमारी राष्ट्र हमारा
बटने से इसे बचायेंगे ||2||
समरसता की समाज रचना
जाती पंथ में ना उलझाना
संतवाणी के अमर बोल से
सूत्रसंगठन साधेंगे ||3||
हम हिंदू यह राष्ट्र हमारा
संस्कारों का विपुल खजाना
गतवैभव की पुन:स्थापना
हम ध्येय धर्म हित जागेंगे ||4||