राष्ट्र विजयी हो हमारा

राष्ट्र विजयी हो हमारा

Rashtra Sevika Samiti    08-Jun-2023
|
 
 
देवदुर्लभ वीरव्रत ले
संगठीत हो देश सारा
विश्वव्यापी ध्येय पथपर
राष्ट्र विजयी हो हमारा ||धृ ||
सत्य पथ अपना सनातन
नित्य नूतन चीर पुरातन
व्यष्टी से परमेष्ठी तक है
चेतना का एक स्पंदन
वेदवाणी के स्वरोमें
गुंजती संस्कार धारा ||1||
सब सुखी हो सब निरामय
इस धरा का मूलचिंतन
विश्व को मांगल्य देने
कर दिया सर्वस्व अर्पण
गरल पिकर शिव बने हम
शक्ती का यह रूप न्यारा ||2||
जननी है वसुधा हमारी
मातृ मन का भाव जागे
एकता का मंत्र देकर
जगती मे एकात्म साधे
विश्वगुरु के परम पद पर
हो प्रतिष्ठित देश प्यारा ||3||