सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया

Rashtra Sevika Samiti    08-Jun-2023
|

सभी सुखी हो सभी निरोगी
सबमे हो सद्भावना
निशिदिन प्रतिपल हिंदू करते
सबकी मंगल कामना
सर्वे भवन्तु सुखिन:
सर्वे संतु निरामया ||धृ ||
सत्य एक शाश्वत ईश्वर है
सब में उसकी छाया
जीव जगत जड चेतन भू नभ
फैली उसकी माया
हम सब उसके सत्व अंश है
नही किसी को ताडना ||1||
सस्य श्यामला भारत अवनी
देती है सद् मंत्र यहा
ऋषीमुनीयों सी तपस्वीता ले
जीवन जिते लोग जहा
ब्रह्मचर्य संयम व्रत सेवा
संकल्पित हो साधना ||2||
ज्ञान और विज्ञान यहा का
मानवहित कर रहा सदा
धन्वंतरी का आयुर्वेद
आयुष वर्धन करे सदा
दिव्य चरक सुश्रुत की विद्या
विकसित करके बाटना ||3||
शुचिमय जीवन मां की ममता
ले कल्याणी नारी बने
उसके संस्कारो से पोषित
भावी पिढी पुष्ट बने
सुखी विश्व जीवन तब होगा
यही धर्म आराधना ||4||