कर्मयोगी कार्यकर्ता

Rashtra Sevika Samiti    18-Jul-2023
|
 
कर्मयोगी कार्यकर्ता
-----------------------
 
राष्ट्र मन्दिर को सजाने,
हिन्दु की एकात्म दृढ़ता
हम गढेंगें नित्य नूतन,
कर्मयोगी कार्यकर्ता ॥धृ॥
चरित की सूचिता सुमंगल,
देह का हो नित्य चन्दन
कर्म की नित साधना हो ,
तोड़ कर निज स्वार्थ बंधन
व्यक्ति व्यक्ति जोड़ने की
हो प्रबल सामर्थ्य क्षमता||१||
हम गढ़ेंगे नित्य नूतन....
स्नेह और सौहार्द का ,
मन-बुद्धि पर संस्कार होगा
द्वेष और उद्वेग का फिर ,
ना वहा लवलेश होगा
कार्य का विस्तार चिन्तन
हो हृदय से नित्य ऋजुता||२||
हम गढ़ेंगे नित्य नूतन....
नित्य नूतन चिर पुरातन,
इस धरा का सत् सनातन
सृष्टि की एकात्मता का
विश्व व्यापक दिव्य दर्शन
धर्म की पावन ध्वजाले
जागरण का भाव भरता||३||
हम गढ़ेंगे नित्य नूतन.....