दुर्लभ जन्म मिला भारत मे

Rashtra Sevika Samiti    04-Dec-2025
|
 
🔹 दुर्लभ जन्म मिला भारत मे 🔹
धन्य धन्य अपना जीवन
करे साधना और सघन
करे साधना और गहन ||धृ||
ज्ञानशील के पावन पथ पर
हो निर्भय बढते जाये
व्यक्ति व्यक्ति का हृदय जीतकर सुगठीत शक्ती प्रगटाये
गुंज उठेंगे धरा गगन ||1||
निज गुणवत्ता और निखारे राष्ट्रसमर्पित भाव प्रबल
कर्म तपस्या चले निरंतर
व्यर्थ न जाये कोई पल
सजग रहे और करे मनन ||2||
कोई कष्ट चि चुनौती आये
शुभ अवसर में बदलेंगे
पद लिप्सा मिथ्या आकर्षण
हम न कभी भी फिसलेंगे
रहे सदा निर्लिप्त प्रसन्न ||3||
हर प्रतिभा को आगे लाये
नूतन सुंदर करे विकास
संस्कृती है अनमोल धरोहर
जागे एक नया विश्वास
जय जय भारत यही लगन ||4||