संक्षिप्त परिचय

Rashtra Sevika Samiti    13-Feb-2013
|

kelkar

 

 स्थापना  १९३६, विजयादशमी
 मुख्यालय  केन्द्रीय कार्यालय नागपुर
 संस्थापिका  आद्य प्रमुख संचालिका वं. स्व. श्रीमती लक्ष्मीबाई केळकर (मौसीजी)
 वर्तमान प्रमुख संचालिका  वं. शांताक्का
 समिति का ध्येय  तेजस्वी राष्ट्र का निर्माण
 सूत्र स्त्री राष्ट्र की आधारशक्ति है।
 
 
कार्यक्रम :

१) दैनंदिन तथा साप्ताहिक शाखाएं लगाना वहां पर सेविकाओं की शारीरिक शिक्षा, बौद्धिक विकास, मनोबल बढाने के लिए विविध उपक्रम शुरू करना।
 
२) प्रति वर्ष अखिल भारतीय, प्रांत एवम् विभाग स्तर पर समाज का चिंतन करते हुए आवश्यक कार्य खडा हो इसके लिए बैठकों का आयोजन करना।
 
३) देश भक्ति ,आत्म सुरक्षा ,सेवा भावना जागृति निर्माण करने के लिये देश भर के सभी राज्यों मे दीर्घकालीन वर्ग आयोजित करना।
 
४) युवतियों मे सेवा, साहस इत्यादि गुणवत्ता वर्धन करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करना
 
५) सामाजिक और संगठनात्मक चिंतन मंथन करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय स्तर पर प्रसंगानुकूल सम्मेलन आयोजित करना
 
६) अपनत्व की भावनासे आरोग्य शिविर, छात्रावास, उद्योग मंदिर, बाल मंदिर, संस्कार वर्ग ,पर्यावरण रक्षा अभियान सहित अल्पकालीन तथा स्थायी सेवा कार्य चलाना।
 
७) स्थानीय परिस्थिती को समझने के लिए सर्वेक्षण तथा अभ्यास गट का प्रवास आयोजित करना और समस्या निराकरण की दृष्टि से प्रकल्प खडा़ करना।
 
८) राष्ट्रहित मे मेरा हित इस विचार से १९४२ से लेकर आज तक विभिन्न राष्ट्रीय कार्य मे समिति द्वारा महत्वपूर्ण सहभागिता दी गई है. जैसे राम जन्मभूमि आंदोलन काश्मीर बचाओ अभियान इत्यादि। *वर्तमान परिस्थिती मे परिवार प्रबोधन ,पर्यावरण सुरक्षा ,धर्म जागरण आदि गतिविधियों में समिति की सेविकाएं सहभागिता दे रही हैं।
 
९) राष्ट्रीय विचारों का प्रचार करने के लिए तथा सज्जन शक्ति को समिति के विचार प्रवाह मे जोडने की दृष्टि से छोटे बडे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
 
१०) भारत के बाहर रहने वाले भारतीय समाज की स्थिति - गति में सहायता देना तथा उनके माध्यम से भारतीय जीवनमूल्यों का, संस्कृति का प्रचार करना। विश्वभर के हिन्दू बंधुओं का संगठन करना। राष्ट्रमाता जीजाबाई, रानी लक्ष्मीबाई, देवी अहिल्याबाई होळकर जैसी अनेक कर्तृत्व संपन्न महिलाएं जिन्होने राष्ट्रहित , समाज हित इत्यादि विषयों में अत्यंत उच्च श्रेणी का कार्य करके दिखाया है, उनके अनुकरण के लिए प्रेरित करना।
 
राष्ट्रमाता जिजाबाई, रानी लक्ष्मीबाई, देवी अहिल्याबाई होळकर जैसी अनेक कर्तृत्व संपन्न महिलाएं जिन्होने राष्ट्रहित , समाज हित इत्यादि विषयों में अत्यंत उच्च श्रेणी का कार्य करके दिखाया है, उनके अनुकरण के लिए प्रेरित करना।
 
राष्ट्रीय उत्सव :
 
१) वर्ष प्रतिपदा(चैत्र शुक्ल प्रतिपदा)
२) गुरू पूर्णिमा(आषाढ पूर्णिमा)
३) रक्षाबंधन(श्रावण पूर्णिमा)
४) विजयादशमी(आश्विन शुक्ल दशमी)
५) मकर संक्रमण(१४ जनवरी)

Brief Intnroduction :

 Foundation  1936, Vijayadashmi
 Head quarter  Kendra Karyalaya Nagpur
 Founder  Vandaniy Lakshmibai Kelkar
 Mission  Rebuilding of scrumptious Hindu Nation. 
 Vision  Women is the backbone of the country.