बैठक वृत्त जुलै २०२३

Rashtra Sevika Samiti    27-Sep-2023
|

img5 
"स्वराज,स्वधर्म,स्वदेशी की स्व - त्रयी को अपनाते हुए समाज परिवर्तन के लिये कार्यकर्ता तैयार हों " ऐसा आवाहन राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांताक्का जी ने किया | वो राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के समापन सत्र मे सेविकाओं को संबोधित कर रही थीं |
 

img1
राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय कार्यकारिणी एवं प्रतिनिधि मंडल बैठक 21 से 23 जुलाई 2023 नागपुर के रेशीमबाग मे संपन्न हुई | इस बैठक मे प्रमुख संचालिका शांतक्का और प्रमुख कार्यवाहिका सीता गायत्री पूर्ण समय उपस्थित थीं इस बैठक में में 38 प्रांतों से 370 प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 
बैठक मे वर्तमान स्थिति का विश्लेषण एवं कार्य विस्तार और दृढ़ीकरण की योजना के बारे में चर्चा हुई |
 
समाज में महिलाओं की प्रताडना , उन पर हो रहे जघन्य अत्याचार, हिंसा तथा बढते हुए अपराधों के प्रति राष्ट्र सेविका समिति की नागपुर मे संपन्न हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधी सभा मे गंभीर चिंता व्यक्त की गई | इस विषय पर चर्चा करते हुए कार्य योजना बनाई गई |
 
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में महिलाओं पर किए गए हमले और उन पर हुए अमानवीय दुराचार की घटना की कडी निंदा की गई एवं उन पीडित महिलाओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार , पुलिस एवं जांच एजेंसियों से सभी अपराधियों को कठोरतम दंड दिया जाने का निवेदन किया गया| रिलीफ कैम्पो मे रह रहे मणिपुर के बंधु भगिनियों के कष्टों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्र सेविका समिति इस दुःख की घडी मे अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से तन मन से उनका साथ देकर राहत कार्य मे जुटी है।
 
पुनश्च मणिपुर जैसी घटना न घटे इसलिये सम्पूर्ण समाज को जागृत एवं कटिबद्ध करने की दिशा में कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हो ऐसा आवाहन प्रमुख कार्यवाहिका सीता गायत्री ने किया| परिवार प्रबोधन तथा समान नागरिक संहिता पर भी विस्तृत चर्चा की गई |
 
बैठक के प्रारंभ मे दिवंगत गणमान्य महानुभावों, सैनिकों, आपदा मे मारे गए देश बंधुओं एवं कार्यकर्ता बंधु भगिनी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई|
 
बैठक मे हिंदवी स्वराज्यकी स्थापना की 350 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर उस महान स्वप्न की दृष्टा एवं मातृत्व का उत्तम आदर्श ऐसी वीरमाता जीजाबाई को गीत सुमनांजली देते हुए 'गीत जीजाऊ' पुस्तक का विमोचन किया गया, साथ ही 75 बोध कथाओ की पुस्तक 'कथामृत ' जिसमें रामायण और महाभारत से ली गई कथाएं भी सम्मिलित हैं उसका भी विमोचन हुआ।