राष्ट्र सेविका समिति का प्रवीण शिक्षा वर्ग

Rashtra Sevika Samiti    11-Jun-2024
|

rsm pravin shiksha varg3 

rsm pravin shiksha varg2 

rsm pravin shiksha varg
 
 
राष्ट्र सेविका समिति का प्रवीण शिक्षा वर्ग आज 8 जून 2024 से नागपूर स्थित भोसला मिलिट्री स्कूल, गोधनी, में प्रारंभ हुआ। इस वर्ग में पूरे भारत से 31 प्रांतों से कुल 84 सेविकाये आयी हैं। इस वर्ग के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य मा. कमलजी ढींगरा वर्ग अधिकारी हैं। वर्ग के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका मा.सीता गायत्री अन्नदानम का हुआ| अपना जीवनपुष्प आप आजीवन संघटन के माध्यम से देश सेवा, समाज सेवा के लिए समर्पित करने के लिए वर्ग में आये हैं। भारत की विविधता इस वर्ग के माध्यम से सभी को दिखाई देती है। विश्वास, मेधा, प्रज्ञा और प्रतिभा के गुणों की मदद से, स्वयं के भीतर 'धी' की निपुणता प्राप्त करनी हैं |
 
भारत की संस्कृति सदैव विश्व के लिए मार्गदर्शक रही है। हम ऐसे भारत की एकजुट शक्ति को लोगों के सामने प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इसी उद्देश्य से एक साथ आये हैं.