आओ हम सब साथ चलेंगे

04 Dec 2025 17:19:06
 
🔹 आओ हम सब साथ चलेंगे 🔹
राष्ट्रभावना जागृत करने
प्रण ये मन मे सहज धरेंगे ||धृ||
श्रेष्ठ मूल्य की दिव्य संस्कृती गरिमा कायम रखनी है
परंपरा की सही विरासत आगे लेकर जानी है
ध्येय शिखर की आस लिये सब मार्ग सुगम कर सतत चलेंगे ||1||
स्वतंत्रता का अमृतसिंचन आसानी से नही हुआ है
जाने कितने घर बरो का नामोनिशा न बाकी रहा है
त्याग ज्योति से ज्योति जलाकर प्रकाश पथ पर बढते रहेंगे ||2||
एक है सबकी विचारधारा सेवा मे हो सर्व समर्पण
भेद नही है अपना दुजा देश कार्य मे तनमन अर्पण
सुखदुःख की इस धूप छाव मे
घुलमिल के हम साथ चलेंगे ||3||
Powered By Sangraha 9.0