ग्रीष्मकालीन समय मे विभिन्न आयु वर्ग के लोग अलग अलग प्रकार के आनंद लेते है। समिती की सेविकाए ग्रीष्मकालमे शिक्षा वर्ग का आनंद लेती है। शिक्षा वर्ग में शारीरिक है पर यह व्यायामशाळा नही है, गीत है पर संगीत विद्यालय नही है, विभिन्न विषयों पर चर्चा या चिंतन होता है, पर यह साहित्य सभा नहीं है। रचनात्मक समिती कार्य का अध्ययन और अभ्यास करने के लिए प्रवीण वर्ग है।
यह बात नागपूर स्थित रेशीमबाग में आयोजित राष्ट्र सेविका समिति के प्रवीण शिक्षा वर्ग के उद्घाटन अवसर पर समिति की प्रमुख कार्यवाहिका सुश्री सीता गायत्री अन्नदानम जी ने कही। इस अवसर पर वर्ग अधिकारी श्रीमती ललिता गुप्ता जी जो कि ब्रज प्रांत कार्यवाहीका है, मंच पर उपस्थित थीं। देश के 28 प्रांतों से आए 101 प्रशिक्षणार्थी इस वर्ग में 24 जून 2025 तक प्रशिक्षण लेंगे।